शनिवार, 8 अगस्त 2015

After reading the chapter 'Tapke ka dar' enjoy reading this story



एक समय की बात थी, एक पहाड़ की ऊंची चोटी पर एक बाज रहता था। पहाड़ की तराई में बरगद के पेड़ पर एक कौआ अपना घोंसला बनाकर रहता था। वह बड़ा चालाक और धूर्त था। उसकी प्रयास सदा यही रहती थी कि बिना मेहनत किए खाने को मिल जाए। पेड़ के आसपास खोह में खरगोश रहते थे। जब भी खरगोश बाहर आते तो बाज ऊंची उड़ान भरते और एकाध खरगोश को उठाकर ले जाते।
एक दिन कौए ने सोचा, ‘वैसे तो ये चालाक खरगोश मेरे हाथ आएंगे नहीं, अगर इनका नर्म मांस खाना है तो मुझे भी बाज की तरह करना होगा। एकाएक झपट्टा मारकर पकड़ लूंगा।
दूसरे दिन कौए ने भी एक खरगोश को दबोचने की बात सोचकर ऊंची उड़ान भरी। फिर उसने खरगोश को पकड़ने के लिए बाज की तरह जोर से झपट्टा मारा। अब भला कौआ बाज का क्या मुकाबला करता। खरगोश ने उसे देख लिया और झट वहां से भागकर चट्टान के पीछे छिप गया। कौआ अपनी हीं झोंक में उस चट्टान से जा टकराया। नतीजा, उसकी चोंच और गरदन टूट गईं और उसने वहीं तड़प कर दम तोड़ दिया।
इसलिए कहते है नकल करने के लिए भी अकल चाहिए।
शब्दावली – Vocabulary :
1. समय – samay – time
2.
पहाड़ – Pahad – mountain
3.
ऊंची – Unchi – big
4.
चोटी – Choti – summit
5.
बाज – Baaz – hawk
6.
तराई – Tarai – lowland
7.
बरगद – bargad – banyan tree
8.
पेड़ – ped – tree
9.
कौआ – Kauwa – crow
10.
घोंसला – Ghonsla – nest
11.
बड़ा – bada – big
12.
चालाक – chalak – clever
13.
और – aur- and
14.
धूर्त – dhurta – cunning
15.
प्रयास – prayas – try
16.
सदा – sadaa – always
17.
बिना – bina – without
18.
मेहनत – mehnat – hard work
19.
आसपास – aaspas- nearby
20.
खोह – khoh – cave
21.
खरगोश – khargosh – rabbit
22.
उड़ान – udaan – flight
23.
एकाध – ekaadh – few
24.
उठाकर – udhaakar – by lifting
25.
हाथ – hath – hand
26.
नर्म – narm – soft
27.
मांस – maans – meat
28.
एकाएक – ekaaek – suddenly
29.
झपट्टा – jhapatta – pounce
30.
मुकाबला – mukaabala – competition
31.
चट्टान – chattan – cliff
32.
नतीजा – nateeja – result
33.
चोंच – chonch – beak
34.
गरदन – gardan – neck
35.
वहीं – vahin – there
36.
तड़प कर – tadap kar – in suffering
37.
दम – dam – life pulse
38.
नकल – nakal – copy
39.
अकल – akal – brain, intelligence

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें